शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। निबऊ नगला गांव के पास हुल्लापुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर मैकेनिक ने ट्रैक्टर का डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। उसकी पत्नी और आसपास मौजूद लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से झुलसे मनोज सिंह (45वर्ष) पुत्र शिव बहादुर, निवासी मोहल्ला बगिया द्वितीय, अल्हागंज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मनोज ट्रैक्टर की मरम्मत का काम करता है। उसका नया मकान अल्हागंज-हुल्लापुर मार्ग पर निबऊ नगला गांव के पास है, जहां वह ट्रैक्टर ठीक करने का काम भी करता था। मनोज की दो शादियां हुई थीं। पहली ...