शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।डीएम ने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...