Shahjahnpur News: डीएम के आदेश के बाद दौड़े अफसर, फसल क्षति का सर्वे शुरू
शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर-जलालाबाद। भारी बारिश से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने लगीं तो अब प्रशासन ने नुकसान का आंकड़ा जुटाने के लिए पूरी मशीनरी को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर अगले 24 घंटे में लेखपालों से फसल क्षति का सर्वे कराकर पोर्टल पर फीडिंग पूरी कराने के सख्त निर्देश दिए। सर्वे के तत्काल बाद पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की तैयारी है। रविवार को बारिश कुछ कम होने पर जिले में राजस्व टीमें खेतों की ओर रवाना हुईं। हालांकि कई क्षेत्रों में बारिश जारी रहने से पहले दिन सर्वे प्रभावित भी हुआ। जलालाबाद में उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता खुद राजस्व ग्राम खखूड़ी, कनारी और चिलौली पहुंचे। उन्होंने खेतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.