Shahjahnpur News: डीएपी-यूरिया की किल्लत पर सपा ने सरकार को घेरा
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिला एवं महानगर संगठन की संयुक्त मासिक बैठक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई, जबकि शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि डीएपी और यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं और भाजपा सरकार की अव्यवस्था का खामियाजा अन्नदाता भुगत रहा है। उन्होंने खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा और पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.