शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। साइबर ठगों ने नगर के एक व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर बाजार निवासी व्यापारी सुरेंद्र सक्सेना ने बताया कि 17 सितंबर को उनके पास एक वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले का कहना था कि आपके खाते में 25 लाख रुपये आतंकवादियों के जरिये भेजा गया है। उसने जेल भेजने का डर दिखाकर सुरेंद्र सक्सेना को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। साइबर अपराधी व्यापारी को लगातार तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट किए रहे और उनसे 22 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं खाते में रुपये खत्म होने बाद भी 14 लाख रुपये और मांगने लगे। शक होने पर व्यापारी ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...