शाहजहांपुर, अक्टूबर 15 -- Shahjahnpur News: निगोही। डालमिया चीनी मिल की ओर से टीवी मरीजो को पोषण किट का वितरण किया गया। निगोही सीएचसी में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान डालमिया चीनी मिल के एचआर हेड आदित्य मोहन गुप्ता और सीएचसी प्रभारी नितिन चौधरी ने टीवी के 50मरीजो को पोषण किट वितरित की। आदित्य मोहन गुप्ता ने बताया कि टीवी मरीजो को शीघ्र स्वस्थ लाभ हेतु उपचार के साथ पोषण संबंधी बस्तुएं भी आवश्यक है। इस अवसर पर बृजभूषण सिंह,ब्रह्म पाल सिंह,हितेश कुमार सिंह, सरोज कुमार मिश्र,मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...