Shahjahnpur News: डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई को लगेगी डाक अदालत
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डाक सेवाओं में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिले में 5 सितंबर को डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें डाक सेवाओं के उपभोक्ताओं और पोस्टल पेंशनर्स की शिकायतों व मामलों की सुनवाई होगी। सामान्य डाक, वीपीपी, मनीऑर्डर, स्पीड पोस्ट, बचत बैंक तथा पोस्टल पेंशन से संबंधित शिकायतों और विवादों पर विचार किया जाएगा। उपभोक्ता अपने मामलों या शिकायतों को पूरे पते और मोबाइल नंबर के साथ अधीक्षक डाकघर, शाहजहांपुर को 5 सितंबर तक अनुलिपि में भेज सकते हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय से शिकायतें भेजने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: अधिक बिल संबंधी शिकायतें निपटेंगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.