Shahjahnpur News: डाक कावड़ यात्रा का पालिका प्रशासन ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: हरिद्वार से चलकर गोला गोकर्णनाथ जा रही डाक कावड़ यात्रा का नगर पालिका प्रशासन एवं समाजसेवियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सभासदों ने पुष्प वर्षा कर फलों का वितरण किया। बुधवार की शाम फतेहगंज पूर्वी के शिव भक्तों के द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रही डाक कावड़ का नगर पालिका गेट पर ईओ सुनील कुमार ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्तों एवं वाहनों के होने के कारण पुलिस को कावड़ यात्रा कहीं रुक न सके इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील एवं अभिषेक सिंह ने पुष्प वर्षा कर एवं फलों का वितरण किया।इस दौरान जेई पीयूष मिश्रा, नितिन गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार, सुमित कुमार, कमलदीप सक्सेना, अरविंद कुमार, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.