शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: भावलखेड़ा के पास डाक कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उम्रगंज निवासी बृजेश (19) पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गया। बताया गया कि डाक कांवड़ के जत्थे में करीब 18 लोग शामिल थे, जिनमें कई युवक मौजमपुर क्षेत्र के भी रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे। भावलखेड़ा के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने जत्थे में शामिल बृजेश को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने घायल बृजेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कांवड़िए की मौत, एक जख्मी यह भी पढ़ें- Rampur News: मुरादाबाद में हुए हादसे में रामपुर के युवक की मौत यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना के ...