शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। क्षेत्र के गांव खमरिया में रविवार सुबह हादसा हो गया। खेत पर धान की फसल देखने जा रहा है किशोर पैर फिसलने से गहरे गड्ढे में जा गिरा। जानकारी पाकर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकला तब तक मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार खमरिया गांव निवासी राजू चौहान के बेटे अभय प्रताप उम्र तकरीबन 16 वर्ष रविवार सुबह करीब 8:00 बजे खेत पर धान की फसल देखने गया था। बारिश की वजह से चारों तरफ पानी भरा हुआ था। तभी पैर फिसलने से वह गहरे गड्ढे में जा गिरा। जानकारी पाकर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मेड़ पर दौड़ते समय पानी में गिरा किशोर, डूबने से मौत तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया डबरी...