Shahjahnpur News: डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग, रोडवेज कर्मचारी करेंगे आंदोलन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: सड़कों पर डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन पर रोक लगाने और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को बचाने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की शाहजहांपुर डिपो शाखा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से भेजा। यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन से परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है। ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कर सार्वजनिक परिवहन सेवा को मजबूत किया जाए। साथ ही निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि डग्गामार वाहनों के संचालन पर जल्द रोक नहीं लगी तो निगम और कर्मचारियों के हितों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान शाखा अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.