शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे पर शुक्रवार को सड़क पार कर रहे अज्ञात युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद हरदोई बाईपास पर अतिक्रमण का मुद्दा भी सामने आया। सड़क किनारे दुकानों के बढ़े हिस्से और बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा व ऑटो के कारण यातायात प्रभावित रहता है। वाहनों के सड़क पर खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस पिकेट के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। लोगों ने अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करा...