शाहजहांपुर, सितम्बर 9 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव केहमारिया निवासी शहनाज पत्नी रिजवान ने ससुरालियों पर मारपीट कर सिर में डंडा मारने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने खुटार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहनाज के अनुसार करीब एक वर्ष पहले पति रिजवान अतिरिक्त दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करता था और उसके जेवर भी अपने पास रख लिए थे। बाद में रिजवान ने उसे तलाक दे दिया। तब से वह दो बेटियों और एक बेटे के साथ मायके में रह रही है। आरोप है कि आठ सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह बच्चों को रिजवान के पास छोड़ने जा रही थी। रास्ते में जेठ रजीद, हजीर पुत्रगण फतीबुल्ला, ससुर फतीबुल्ला और पति रिजवान ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी ने मारपीट की। रजीद ने डंडे से सिर पर वार कर दिया। बच्चों से भी अभद्रता का ...