Shahjahnpur News: ठेकेदार ने शुरू किया काम, एक हफ्ते में पूरी होगी पाइपलाइन
शाहजहांपुर, नवम्बर 23 -- Shahjahnpur News: सुभाषनगर स्मार्ट रोड से ईदगाह तिराहे तक दो माह से खुदी पड़ी सड़क पर आखिरकार काम शुरू हो गया है। हिन्दुस्तान में सड़क की बदहाली और ठेकेदार के काम छोड़कर चले जाने की खबर शनिवार को प्रकाशित होने के बाद जल निगम ने दूसरे ठेकेदार से काम शुरू करा दिया है। एक्सईएन जल निगम के मुताबिक, एक सप्ताह के भीतर 450 एमएम की पाइपलाइन डालने का काम पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम सड़क का निर्माण कराएगा। अमृत 2.0 योजना के तहत इस मार्ग पर मुख्य पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। ठेकेदार के काम अधूरा छोड़कर चले जाने से स्थानीय लोग करीब दो माह से परेशानी झेल रहे थे। सड़क पर जगह-जगह मिट्टी और कीचड़ होने से ई-रिक्शा पलटने और कारों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। धूल उड़ने से दुकानदारों और आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.