Shahjahnpur News: ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 29 -- Shahjahnpur News: पीलीभीत। सड़िया नहर पुल के पास बुधवार रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दूसरे युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। सैजनिया गांव निवासी 30 वर्षीय भानू पुत्र नंदलाल और 35 वर्षीय मंशुक पुत्र ईश्वरी प्रसाद बुधवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे जब वे सड़िया नहर के पास पहुंचे, तभी न्यूरिया की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.