शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर नवादा मोड़ पुलिस चौकी के पास शनिवार रात करीब 11 बजे चार ट्रैक्टर-ट्रालियों में 50 से 60 गोवंश ठूंसकर लाए जाने का मामला सामने आया।

गांववालों का विरोध ग्रामीणों के विरोध पर दो चालक वाहन लेकर फरार हो गए, जबकि दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रालियों में क्षमता से अधिक गोवंश भरे थे। इनमें कुछ घायल भी थे। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रालियों में दराती और टूटे सींग भी मिले।

पुलिस कार्रवाई की मांग रविवार सुबह वीर सिंह यादव, विवेक सिंह यादव, पुष्पेंद्र पाल सिंह, सीकेश यादव, हरपाल सिंह, सुधीर सिंह, अजय यादव, भूपेंद्र सिंह और अवधेश सिंह समेत कई ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी र...