Shahjahnpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: निगोही। थाना क्षेत्र के कुदिन्ना गांव के पास गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसका पति भी घायल हो गया। कुदिन्ना गांव निवासी 30 वर्षीय कल्पना यादव अपने पति योगेंद्र के साथ बाइक से कजरीनूरपुर गांव स्थित बैंक जा रही थीं। कजरीनूरपुर और कुदिन्ना गांव के बीच सामने से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। कल्पना के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.