शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: ददरौल। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ददउ गांव के पास अप रेलवे लाइन के किनारे लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और बैग को कब्जे में लेकर तलाशी ली। शव के पास से कुछ कागजात मिले है जिस पर छोटू चौधरी नाम अंकित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सेहरामऊ दक्षिणी इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कराई जा रही है। शव के पास से कुछ कागजात भी बरामद हुए है जिनके आधार पर शिनाख्त कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...