Shahjahnpur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार, शुक्रवार 16 अक्तूबर को स्टेशन मास्टर के मेमो से रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना मिली। खंभा नंबर 1238/11-13 के बीच एक युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर किनारे रखवाया। मृतक की पहचान मोहम्मद रजा पुत्र शमशुल हसन निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना खुटार शाहजहांपुर के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.