Shahjahnpur News: ट्रांसफार्मर की समस्या से ग्रामीण परेशान, एसडीओ से लगाई गुहार
शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- Shahjahnpur News: पुवायां। क्षेत्र के बीरमपुर गांव में कई दिनों से ट्रांसफार्मर की खराबी और लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीण भाई लाल, बादशाह, दीपक, अनिल कुमार, महेश चंद्र, सुरेंद्र, रामसरन, विमलेश, सुरजीत, योगेश वर्मा और नरेश बिजलीघर पहुंचे और एसडीओ राजू सिंह को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने से पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल रहा है। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। एसडीओ ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.