Shahjahnpur News: ट्रक से टकराकर कार में लगी आग
शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा के हथौड़ा में मंगलवार की सुबह तड़के एक कार और ट्रक में टक्कर होगी। जिसके बाद कार धू धू कर जलने लगी। कार सवार पिता पुत्र ने कार से निकल कर जान बचाई। हथौड़ा निवासी धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव अपने 13 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल के साथ कार से कही जा रहे थे। जैसे ही वह जी सर्जिवियर के पास पहुंचे तो उसकी कार और एक ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। वहीं मौका पाकर ट्रक फरारा हो गया आग लगते ही पिता पुत्र कार से बाहर निकल कर आए। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार से आग की लपटे उठने लगी। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकदल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत कार सवार पिता पुत्र समय रहते कार से बाहर निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.