शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। कस्बे के ढका मोहल्ले में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर और बिजली के छह पोल गिर गए। हादसे के बाद बिजली के तार सड़क पर फैल गए, जिससे अफरातफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिरने से पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार सुबह से बिजली न आने के कारण लोगों को दैनिक कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर, टूटे पोल और तार देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजलीकर्मी नए पोल लगाने और व्यवस्था दुरुस्त कर सप्लाई चालू करने में जु...