Shahjahnpur News: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, खाई में पलटे दोनों वाहन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर खेड़ा बजेड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह ट्रक और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से करीब 10 मीटर नीचे खाई में पलट गए। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गए। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से मक्के का आटा लेकर ट्रक शाहजहांपुर जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक भिटारा गांव जाने वाली सड़क से करीब 100 मीटर पहले पहुंचा था। इसी दौरान जैतीपुर की ओर से आ रही ऑल्टो कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.