Shahjahnpur News: ट्यूबवेल के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: निगोही। मधवामई गांव में दीपावली पर घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार शाम गांव में ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। मधवामई निवासी उमेश दीक्षित (35वर्ष) उर्फ वीके शाहजहांपुर के चिनौर मोहल्ले में मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहा था। दीपावली के चलते वह गांव आया हुआ था। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उमेश के सात वर्षीय बेटे अर्नव के सिर से पिता का साया उठ गया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका यह भी पढ़ें- Hardoi News: लापता चाट विक्रेता का तालाब में उतराता मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.