Shahjahnpur News: टेम्पो में टप्पेबाजी, 65 हजार के जेवर दो लड़कियों ने उड़ाए
शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। टेम्पो में सफर के दौरान दो संदिग्ध लड़कियों ने महिला के बैग से सोने के कुंडल और मंगलसूत्र पार कर दिए। जेवरों की कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद संदिग्ध लड़कियों की तलाश कर रही है। गांव शाहपुर खितौआ निवासी नूरी पत्नी अब्दुल नबी एक दिन पहले कांट स्थित मायके से अपने गांव लौट रही थीं। उनके मुताबिक, मदनापुर से दो लड़कियां भी टेम्पो में सवार हुईं। कटरा में खुदागंज रोड पर गांव जाने के लिए वह दूसरे टेम्पो में बैठ गईं। दोनों लड़कियां भी उनके आसपास आकर बैठ गईं। घर पहुंचने पर नूरी ने बैग देखा तो उसमें रखा पर्स गायब था। पर्स में सोने के कुंडल और मंगलसूत्र रखे थे। परिजनों ने संदिग्ध लड़कियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.