Shahjahnpur News: टूटी सड़कों और भ्रष्टाचार पर उल्लू पूजन के जरिए किया कटाक्ष
शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। टूटी सड़कों, भ्रष्टाचार, नैतिक पतन और विश्वशांति जैसे मुद्दों को लेकर संस्था पृथ्वी की ओर से नरकासुर चतुर्दशी पर 18वां उल्लू पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्रा घाट स्थित गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम में प्रतीकात्मक पूजन के जरिए शहर की बदहाल सड़कों और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया गया। कार्यक्रम संयोजक डा. विकास खुराना ने कहा कि समाज में नैतिक पतन चरम पर है। भ्रष्टाचार के कारण सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली प्रभावित है। शहर की टूटी सड़कों ने पिछले पांच वर्षों से लोगों का जीवन मुहाल कर रखा है। नगर निगम की ओर से मुख्य सड़कों के किनारे जगह-जगह कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन कूड़ा सड़कों पर फैलता रहता है। इन समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.