शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बुधवार को यूपीएचसी अजीजगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम नीतू देवी और लक्ष्मी देवी टीकाकरण दिवस पर बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दोनों से स्पष्टीकरण लेकर संस्तुति सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय टीकाकरण कक्ष में एक बच्चे को टीडी वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। टीकाकरण की प्रगति कम मिलने पर सीएमओ ने इसमें सुधार के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पर्यवेक्षण में भी शिथिलता मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। ओपीडी में निरीक्षण तक 51 मरीज देखे जा चुके थे और सभी को आवश्यक दवाएं वितरित की गई थीं। यह भी पढ़ें- Deoria News: सीएमओ ने अनुपस्थित स्टाफ नर्स का वेतन रोका परिवार नियोजन सेवाओं ...