शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने टीईटी संबंधी प्रावधानों का विरोध करते हुए राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने टीईटी को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और कहा कि इससे कार्यरत शिक्षकों में असंतोष है। सांसद ने शिक्षकों की बात गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठाएंगे तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी वार्ता करेंगे। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला मंत्री विजय प्रताप, जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजीज अहमद, संरक्षक महेंद्र पाल सिंह, प्रद्युम्न सिंह, अरविंद सिंह चौहान, आदेश सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश यादव सहित ...