शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: तिलहर। टावर से एक युवक द्वारा डीजल चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से टावर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि इस वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। गोपालपुर नगरिया में लगे एक कंपनी के मोबाइल टावर से एक युवक द्वारा डीजल लाकर गाड़ी पर डालने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक कौन है और डीजल कहां से आया है इसकी कोई जानकारी वायरल वीडियो में नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली चले जाने पर टावर पूर्ण रूप से नहीं चलाया जाता है जिस कारण मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि टावर नहीं चलाने से बचने वाले डीजल को कर्मचारी के द्वारा बेच दिया जाता है, इसकी जांच होनी चाहिए। उधर कोतवाल सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं ह...