Shahjahnpur News: झोलाछाप पर नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने झोलाछाप पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार बुधवार शाम उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। इस पर नाबालिग बेटी दवाई लेने क्षेत्र में एक झोलाछाप के पास गई थी। आरोप है कि झोलाछाप ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मंजेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां को पीटा, कराया इलाज थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.