Shahjahnpur News: झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप, तीन घंटे जाम
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: कांट। ग्राम बांसखेड़ा निवासी डालचंद की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए सोमवार को कुर्रिया कला तिराहे पर ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह और सीओ सदर शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक की पत्नी सुनीता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कुर्रिया कला में क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 23 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह पति डालचंद को बुखार की दवा दिलाने क्लीनिक ले गई थीं। आरोप है कि दवा खाने और इंजेक्शन लगने के करीब 15 मिनट बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.