शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। नगर के मोहल्ला साहबगंज में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग में घर में रखा अनाज, करीब 40 हजार रुपये की नकदी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मुकेश ने बताया कि आग उनके भाई सुरेश बाबू के घर में लगी। लपटें उठती देख स्थानीय लोग और पास की मूंगफली दाना फैक्ट्री के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बाल्टियों व सबमर्सिबल पंप की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने शेष आग बुझाई। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया, जबकि मृत गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...