शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: खुटार। बुझिया तिकुनियां गांव निवासी होटल संचालक हरप्रीत सिंह उर्फ तोती (34) की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा है। सोमवार शाम करीब सात बजे जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। देर रात अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे खुटार-पूरनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अपने होटल पर पूजा के दौरान हरप्रीत सिंह को सांप ने पैर में काट लिया था। शोर सुनकर भाई लाडी और अन्य लोग पहुंचे तथा उन्हें सीएचसी खुटार ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: चैनपुर में सर्पदंश से किसान की मौत इसके बावजूद परिजन उन्हें इलाज के बजाय बंडा क्षेत्र में झाड़-फूंक कराने ले गए। वहां र...