Shahjahnpur News: झाड़ियों में मिली टूटी तिजोरी, पुलिस ने कब्जे में ली
शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के खुटार-गोला रोड पर गोल्डन फ्लावर स्कूल के पास सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे झाड़ियों में छिपी संदिग्ध अवस्था में एक स्लेटी रंग की तिजोरी पड़ी मिली। ग्रामीण की नजर तिजोरी पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और जांच-पड़ताल की। तिजोरी का दरवाजा और लॉक टूटा हुआ था। तलाशी के दौरान उसके अंदर दस-दस रुपये के दो सिक्के, दो अंगूठियां और एक खाली प्लास्टिक की डिब्बी मिली। तिजोरी किसकी है और उसे झाड़ियों में किसने फेंका, फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.