शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी चोरी की शिकायत पुलिस जांच में अलग ही निकली। आवास विकास कॉलोनी निवासी आदेश शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार सुबह करीब दस बजे काशीराम कॉलोनी निवासी शिवम मिश्रा से उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए गए और स्कूटी की चाबी भी ले ली गई। शाम को जब वह स्कूटी लेने पहुंचा तो शिवम ने बेल्ट से मारपीट की और उसकी स्कूटी भी गायब कर दी। पीड़ित ने वाहन संख्या यूपी 27 एजी 2852 की चोरी की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ढाईघाट पर मारपीट में गिरफ्तार वहीं, चौक कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। आदेश शुक्ला ...