शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: पुवायां। जेवां गांव के प्राथमिक विद्यालय के पूर्व छात्र शिखर पाण्डेय का उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। रविवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापक शंभू सिंह, आरएसएस के जिला प्रचारक चंद्रशेखर और डॉ. प्रदीप वैरागी ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया। शिखर के छोटे भाई प्रबल पाण्डेय का जून में वायुसेना में चयन हुआ था। इस मौके पर अभय भटनागर, अभिषेक मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अर्पित मिश्रा, आदित्य पटेल, शुभम सिंह, प्रभात शर्मा, राजीव दीक्षित और राजकमल शुक्ला मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...