शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला कारागार में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह रहीं। कारागार अधीक्षक जेपी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने सहभागिता की। आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल राष्ट्रप्रेम से भर दिया। बंदियों ने भी गीत, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उप कारापाल सुभाष चंद यादव और वरिष्ठ सहायक आरती देवी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजी कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर) से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: देशभक्ति और हास्य की रचनाओं से गूंजा परिसर यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मुमुक्षु विद्यापीठ...