Shahjahnpur News: जूनियर बैडमिंटन के जिला ट्रायल में 11 खिलाड़ी मंडलीय स्तर के लिए चयनित
शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय और जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन के जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुए। करीब 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर छह बालक और पांच बालिकाओं समेत 11 खिलाड़ियों का मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन किया गया। मंडलीय ट्रायल 14 सितंबर को डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में होंगे। चयनित खिलाड़ी 17 से 19 सितंबर तक उन्नाव में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में वरिष्ठ खिलाड़ी अतुल कुमार का सहयोग रहा। चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- Bareily News: ट्रायल कर चुनी गई मंडलीय बॉक्सिंग टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.