Shahjahnpur News: जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा, साथी घायल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार-बंडा रोड पर पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद जुगाड़ गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। निगोही नगर की नई बस्ती निवासी हसनदीन (34वर्ष) अपने साथी जाकिर (32वर्ष) के साथ बाइक से निजी काम से खुटार आ रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई जुगाड़ गाड़ी ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से खुटार सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हसनदीन को छुट्टी दे दी, जबकि गंभीर रूप से घायल जाकिर को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.