शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुढ़िया पवार नहर पुल के पास मजार के निकट जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। कोई इक्के पर 50 रुपये तो कोई बादशाह पर 100 रुपये की बोली लगा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में अवधेश कुमार, सुमित कुमार, राजेश कुमार और सुदीप कुमार निवासी पचपेड़ा शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। टीम में दरोगा लोकेंद्र, कांस्टेबल मानवेंद्र प्रताप सिंह और संदीप कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...