Shahjahnpur News: जीएसटी टीम ने छापा मारकर अभिलेखों को लिया कब्जे में
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: तिलहर। एक ही बिल पर कई बार गाड़ी भेजे जाने की शिकायत पर एसआईबी टीम ने मंडी समिति स्थित एक व्यापारी की दुकान पर छापा मारकर जीएसटी को लेकर अभिलेखों को देखा। डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह अपने साथ व्यापारी के कई अभिलेख लेकर रवाना हो गए। टीम के छापे से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। रविवार को नवीन मंडी समिति स्थित अनुज ट्रेडर्स पर एसआईबी टीम के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। अनुज ट्रेडर्स के मालिक प्रेम कुमार की मौजूदगी में टीम के सदस्यों ने जीएसटी को लेकर कई अभिलेख देखें। कई घंटे तक टीम के द्वारा प्रेम कुमार एवं अनुज ट्रेडर्स के कर्मचारियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। टीम के सदस्यों ने बिक्री एवं खरीद को लेकर कुछ दस्तावेज भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए।अचानक छापेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.