Shahjahnpur News: जीएफ कॉलेज की टीम ने जीती शतरंज प्रतियोगिता
शाहजहांपुर, अक्टूबर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में बुधवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मेजबान कॉलेज की टीम ने विश्वविद्यालय की टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम के अनिकेत राणा, सईम अहमद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद अर्श और फिरदौस को क्रीड़ा संरक्षक प्रो. फैयाज अहमद ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज में सफलता के लिए एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच जरूरी है। प्रतियोगिता के संचालन में पर्यवेक्षक विश्वजीत विक्रम, क्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब, उपक्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद काशिफ नईम और टीम मैनेजर डॉ. इमरान अहमद खान का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.