Shahjahnpur News: जीआईसी तिराहे पर दो बाइकों में टक्कर के बाद हंगामा
शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के जीआईसी तिराहे पर गुरुवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच दो बाइकों की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे के बाद दोनों बाइक सवारों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक बाइक सवार ने दूसरे की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझ गए। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। यह भी पढ़ें- Meerut News: बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों में मारपीट, दो घायल घटना के चलते करीब एक घंटे तक जीआईसी तिराहे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.