शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और मशीन का संचालन सिर्फ पंजीकृत चिकित्सक तक सीमित करने को लगाई जा रही एक्टिव ट्रैकर डिवाइस की निगरानी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में जिन केंद्रों पर डिवाइस लगाई गई है, उनमें कुछ जगह डॉक्टर के फिंगरप्रिंट का क्लोन तैयार कर मशीन संचालित करने के आरोप सामने आए हैं। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी जांच घरों पर छापेमारीउपकरणों की विश्वसनीयता पर सवाल व्यवस्था के तहत मशीन संबंधित पंजीकृत डॉक्टर के फिंगरप्रिंट से ही चालू और उसी की फिंगर से बंद होनी है। लेकिन फिंगर का क्लोन तैयार होने की स्थिति में किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा मशीन संचालन की आशंका से पूरी व्यवस्था की विश्...