शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में लगाए गए स्मार्ट मीटरों में आई तकनीकी खराबी अब बिजली निगम के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। पांचों डिवीजनों में 807 स्मार्ट मीटर या तो तकनीकी रूप से खराब पाए गए हैं या फिर उनकी निगम के पोर्टल से कनेक्टिविटी नहीं हो रही है। ऐसे मामलों में बिजली निगम अब मीटर बदलने के साथ-साथ संदिग्ध कनेक्शनों का सत्यापन भी कराएगा। बिजली निगम के पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार खराब या डिस्कनेक्ट स्मार्ट मीटरों के कारण संबंधित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम ने ऐसे सभी मीटरों की सूची तैयार कर उन्हें बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिन स्मार्ट मीटरों की स्...