Shahjahnpur News: जिले में 333 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में 333 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने बाली है। विभाग ने रिक्त केंद्रों का विवरण शासन को भेजा था, जहां से अनुमति मिलने के बाद अब भर्ती की कार्रवाई तेज हो गई है और इसी सप्ताह भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना है। विज्ञापन जारी होने के बाद पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि जिले में काफी समय से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र बिना नियमित कार्यकत्रियों के संचालित हो रहे हैं। इससे गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छह वर्ष तक के बच्चों को मिलने वाली पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर भी असर पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.