शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले में मतदेय स्थलों के सम्भाजन को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या 2810 से घटकर 2602 रह गई है। यानी सम्भाजन के बाद 208 मतदेय स्थल कम हो गए हैं। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों से नए मतदेय स्थलों के अनुसार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और मतदाता सूची में पात्र महिलाओं के नाम शामिल कराने में सहयोग करने को कहा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया था। उनसे मिले सुझावों ...