Shahjahnpur News: जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों में बच्चों ने दिया नेट मॉक टेस्ट
शाहजहांपुर, सितम्बर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को बच्चों का नेट मॉक टेस्ट कराया गया। जिले के 2716 स्कूलों में विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर ओएमआर आधारित परीक्षा का अभ्यास कराना और उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन करना रहा। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में बच्चों को प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट उपलब्ध कराकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उत्तर भरने का अभ्यास कराया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों ने भी विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा की पारदर्शिता, बच्चों की उपस्थिति, ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.