Shahjahnpur News: जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की होगी डिजिटल निगरानी
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के सभी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों पर मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाओं की अब प्रतिदिन डिजिटल निगरानी की जाएगी। इसके लिए जिले में 241 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तैनात किए गए हैं। यह विशेष मॉनिटरिंग कार्यक्रम यूपीटीएसयू की जिला समन्वयक बलजीत कौर के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दवाओं, उनके वितरण और स्टॉक की नियमित समीक्षा होगी, जिससे दवाओं की कमी होने पर समय रहते आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार शाहजहांपुर में लागू की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि नई प्रणाली से दवा वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराने में मदद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.