शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मानदेय बढ़ोतरी और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर एएनएम के आंदोलन से सोमवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखाई दिया। जिले की ढाई हजार से अधिक एएनएम लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं। एएनएम की अनुपस्थिति का असर खासतौर पर टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं और बच्चों से जुड़ी नियमित स्वास्थ्य गतिविधियों पर पड़ा। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर विभाग को नियमित गतिविधियां संचालित करने के लिए वैकल्पिक कर्मचारियों की व्यवस्था करनी पड़ी। हालांकि आवश्यक सेवाओं को जारी रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की मदद ली। इधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने भी सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया। जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संविदा कर्मियों ने काली पट्टी ब...